"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रेस क्लब बिर्रा ने नवपदस्थ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार चतुर्वेदी का किया आत्मीय स्वागत

शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विकासखण्ड में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने पर जताई उम्मीद

KPN24.com जांजगीर-चांपा 30 जुलाई 2026

प्रेस क्लब बिर्रा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवपदस्थ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार चतुर्वेदी का आत्मीय स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रेस क्लब के संरक्षक जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विकासखण्ड में शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति देने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रेस क्लब बिर्रा ने नवपदस्थ शिक्षा अधिकारी से अपेक्षा जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी। साथ ही विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए सभी के सहयोग और समन्वय से त्वरित कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
स्वागत कार्यक्रम में जितेन्द्र तिवारी, दूर्गा प्रसाद डडसेना, जीवनलाल साहू, संजू साहू, राघवेन्द्र पांडेय, कमल खूंटे सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More