"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रांत बैठक में संगठन का बड़ा फैसला: राजेश शर्मा को सेंधवा जिलाध्यक्ष का दायित्व, गिरवर दयाल शर्मा को प्रांत टोली में मिली अहम जिम्मेदारी

मनीष विद्यार्थी, सेंधवा मध्यप्रदेश 

KPN24.com सेंधवा 02 अगस्त 2026

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की प्रांत बैठक उज्जैन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में वर्षभर संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम, प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांत अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. माला दीदी ठाकुर एवं प्रांत मंत्री विनोद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष तथा संत श्री रविदास जी की 650वीं जन्म शताब्दी सहित विभिन्न कार्यक्रमों को विशेष रूप से आयोजित करने पर चर्चा की गई। साथ ही पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा कर आगामी गतिविधियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में सेंधवा जिले के राजेश शर्मा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं दत्तात्रेय देवर को जिला उपाध्यक्ष, मनोज मराठा को जिला मंत्री तथा आनंद शर्मा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा सेंधवा जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर दयाल शर्मा को मठ-मंदिर अर्चक-पुरोहित संपर्क विभाग की प्रांत टोली का सदस्य मनोनीत किया गया। संगठन की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पंड्या, जिला अध्यक्ष विष्णु गोयल, विभाग मंत्री मनोज वर्मा, विभाग सह मंत्री डॉ. ललितसिंह तंवर, विभाग संयोजक जितेंद्र राठौड़ सहित संगठन के जिला पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More