"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

चलती स्कॉर्पियो से नकली पिस्टल और तलवार लहराकर फैला रहे थे दहशत, दो आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नकली पिस्टल, तलवार और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त

KPN24.com जांजगीर-चांपा 04 अगस्त 2026

सार्वजनिक स्थान पर चलती स्कॉर्पियो से नकली पिस्टल और तलवार लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाना दो युवकों को भारी पड़ गया। मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि दो युवक शारदा चौक के पास मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो से नकली पिस्टल और तलवार लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू (22), निवासी भदौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर और निखिल बाधड़े (21), निवासी भनेसर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नकली पिस्टल और एक तलवार (चापड़) बरामद की। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (आईपीएस) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क एवं सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
पुलिस की नागरिकों से अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More