
मोटरसाइकिल से जावलपुर जा रहे थे दोनों, सिंहरि पार हनुमान मंदिर के पास हुआ भीषण हादसा; पुलिस जांच में जुटी
KPN24.com बलौदा जांजगीर-चांपा 4 अगस्त 2026
जन्मदिन की खुशियां मनाने निकले मामा-भांजी की यात्रा उस वक्त दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई, जब जावलपुर के सिंहरि पार हनुमान मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दहकोनी निवासी विनोद पिता टेगनु (35 वर्ष) अपनी भांजी खुशी कश्यप के साथ मोटरसाइकिल से मैसी गांव जावलपुर में जन्मदिन मनाने जा रहे थे। इसी दौरान सिंहरि पार हनुमान मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल की थार वाहन क्रमांक CG 10 BM 7214 से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मामा-भांजी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों को बलौदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ ही पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर, जन्मदिन की खुशियां मनाने निकले मामा-भांजी की सड़क हादसे में मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में मातम पसरा हुआ है। घटना ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी और यातायात नियमों के पालन की जरूरत को सामने ला दिया है।










