
जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दी शुभकामनाएं, संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा
KPN24.com बिलासपुर 10 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर चेलक का आत्मीय स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और युवा कांग्रेस की आगामी भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को अधिक सक्रियता से जोड़ने और युवा कांग्रेस की भूमिका को प्रभावी बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र कुमार चेलक के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल, एकता समिति अध्यक्ष वेद रात्रे, छाया पार्षद नागेश धुर्व, वेणु गोपाल, युवा नेता जॉय लोवोक्का सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा नेतृत्व को लेकर बढ़ती सक्रियता के बीच सत्येंद्र चेलक की यह मुलाकात संगठन के भीतर युवाओं की भूमिका और आगामी रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।










