
मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर मध्यप्रदेश
KPN24.com बुरहानपुर 16 अगस्त 2026
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल जिला ब्रह्मपुर के तत्वावधान में 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ मनाया गया। धुलकोट प्रखंड में बाइक रैली सहित जिले के सभी 60 खंडों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में हिंदू समाजजनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की महाआरती कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए देश के विभाजन की परिस्थितियों एवं उसके परिणामों की जानकारी दी।
विहिप–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उपस्थित समाजजनों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही भारत के गौरव, वैभव और समृद्धि को पुनः स्थापित करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में समाज की एकजुटता को राष्ट्रशक्ति का आधार बताते हुए देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। अंत में “जय माँ भारती” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी जयघोष के साथ अखंड भारत के संकल्प को दोहराया गया।










