"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर रवाना कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत, भगवा गमछा पहनाकर किया अभिनंदन

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर मध्यप्रदेश 

KPN24.com बुरहानपुर 20 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र बाबा बूढ़ा अमरनाथ धाम की राष्ट्रीय यात्रा पर रवाना हो रहे कार्यकर्ताओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ब्रह्मपुर के कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मपुर लालबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रा पर जा रहे कार्यकर्ताओं का भगवा गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा महज तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि देवभक्ति, सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम है। यह यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा देने के साथ जम्मू-कश्मीर में निवासरत हिंदू समाज के मनोबल को मजबूती प्रदान करने का भी माध्यम है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रत्येक सनातनी और राष्ट्रभक्त को जीवन में कम से कम एक बार बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करना चाहिए। यह यात्रा देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में तैनात वीर सैनिकों के हौसले को भी मजबूती देने वाली है।
उन्होंने कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की भावना को नई ऊर्जा मिलती है। यात्रा पर रवाना हुए सभी यात्रियों को कार्यकर्ताओं ने मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने बाबा बूढ़ा अमरनाथ से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, समाज की एकता, सनातन संस्कृति के संरक्षण और देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों की सुरक्षा की प्रार्थना की।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More