"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

111 दिंडियों के बीच गूंजी भक्ति की गूंज, लोणी की दिंडी ने मारी बाजी

मनीष विद्यार्थी मुक्ताईनगर मध्यप्रदेश 

KPN24.com मुक्ताईनगर 20 अगस्त 2026

पंढरपुर से मुक्ताईनगर पहुंची संत मुक्ताबाई की पावन पालकी के आगमन अवसर पर आयोजित सांप्रदायिक दिंडी प्रतियोगिता–2026 में भक्ति, संस्कृति और वारकरी परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची 111 दिंडियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में ग्राम लोणी, जिला बुरहानपुर के श्री लक्ष्मीनारायण भजनी मंडल ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। मंडल की प्रस्तुति में भक्ति, अनुशासन, पारंपरिक वेशभूषा और वारकरी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया।
विजेता दिंडी का भव्य स्वागत
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दिंडी के सम्मान में विश्व हिंदू परिषद ब्रह्मपुर द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विजेता मंडल को प्रभु श्रीराम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान वारकरी परंपरा, सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था के प्रति श्रद्धा का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
कार्यक्रम में विभाग मंत्री निलेश जी महाजन, जिला अध्यक्ष योगेश्वर जी चौधरी, विभाग सहसंयोजक भूषण जी पाटिल, जिला कोषाध्यक्ष निखिलेश जी महाजन, जिला सहसंयोजक रवि जी सालुंके, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख दिनेश राठौड़, विक्की जी वाघले सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संत परंपरा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश
विश्व हिंदू परिषद ब्रह्मपुर ने कहा कि संत परंपरा, वारकरी संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। दिंडी प्रतियोगिता जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More