"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हरियाली तीज पर सजा ‘कार्निवाल ऑफ आकृति’, रैम्प वॉक ने बटोरीं खूब तालियां

मड़वा विद्युत संयंत्र की आकृति महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, मनीला मांडले बनीं ‘सावन क्वीन’

Kpn24.com जांजगीर 29 अगस्त 2026

अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा की आवासीय कॉलोनी अरपा विहार में इस बार हरियाली तीज का उत्सव परंपरा, संस्कृति और आधुनिक रंगों के अनूठे संगम के साथ मनाया गया। आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में ‘कार्निवाल ऑफ आकृति’ की थीम ने पूरे आयोजन को आकर्षण का केंद्र बना दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जांगड़े ने की। तीज उत्सव के दौरान आयोजित ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता में मनीला मांडले ने बाजी मारते हुए ‘सावन क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं सुनीता परगनिया प्रथम रनर-अप और जया मधुकर द्वितीय रनर-अप रहीं।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, गणेश वंदना से गूंजा परिसर
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा कटियार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात भगवान श्रीगणेश की वंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। अतिथियों और महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं का हल्दी-कुमकुम लगाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
कार्यकारिणी सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परिचय नृत्य ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और नृत्य की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां
‘कार्निवाल ऑफ आकृति’ की थीम के अनुरूप महिला मंडल की सदस्याओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इंडियन पपेट डांस, डेजर्ट दीवा डांस, डुएट बॉलीवुड बस्टर, फिल्मी फ्यूजन डांस और डांस कार्निवाल ब्लास्टर्स जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।
गीत-संगीत की मधुर प्रस्तुतियों और रंगारंग कार्यक्रमों से पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
ग्रैंड फिनाले रैम्प वॉक रहा आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण ग्रैंड फिनाले रैम्प वॉक रहा। आकृति महिला मंडल की सदस्याओं ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ रैम्प पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इसके बाद आयोजित ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया।
विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम में आकृति महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शशि कोसरिया, प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता बंजारा एवं श्रीमती अल्का कंसल तथा संकल्प महिला मंडल कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महिला मंडल की टीम ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आकृति महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री ध्रुव एवं श्रीमती तुलसी नायक सहित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्याओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सचिव दीपा साहा, सहसचिव अर्चना लकड़ा, कोषाध्यक्ष देवश्री ठाकुर, क्रीड़ा सचिव अलका साहू एवं रुचि देवांगन, सांस्कृतिक सचिव दिव्या पित्रोदा एवं छाया कक्कड़ का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्याओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। हरियाली तीज का यह आयोजन महिला शक्ति, भारतीय संस्कृति और उत्सवधर्मिता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More