"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गगन आदित्य का एमबीबीएस में चयन, कांशीगढ़ का नाम किया रोशन

KPN24.com जांजगीर चांपा 11 सितंबर 2026

क्षेत्र के कांशीगढ़ निवासी गगन आदित्य ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयनित होकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। उनका चयन बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

गगन आदित्य, बिर्रा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स श्रीमती अनीता आदित्य एवं दरसराम आदित्य के सुपुत्र हैं। बेटे की इस सफलता पर उनके दादा-दादी काशीप्रसाद आदित्य एवं मंगतीन बाई आदित्य, निवासी कांशीगढ़, ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मां की सेवा से मिली प्रेरणा
गगन आदित्य की मां अनीता आदित्य स्वयं स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में मां को निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते देखकर गगन भी चिकित्सा सेवा के प्रति प्रेरित हुए। एमबीबीएस में चयन के बाद उनका लक्ष्य चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना है।
गगन की इस उपलब्धि पर जितेन्द्र तिवारी, दिलहरण चंद्रा, राहुल बाबा, नमन दादा, रिंकू सिंह, चेतन बाबा एवं संतोष आदित्य सहित शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने गगन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गगन का एमबीबीएस में चयन न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि कांशीगढ़ और क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी उपलब्धि है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More