
Kpn24.com जांजगीर-चांपा 24 सितंबर 2026
सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस), मड़वा में गुरुवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद झाड़ू थामकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े के नेतृत्व में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, मुख्य रसायनज्ञ सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मड़वा कॉलोनी के पैरी विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर से कचरा और अनुपयोगी सामग्री हटाई गई।
अभियान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज” के संदेश को मजबूती दी। कार्यक्रम का समन्वय सिविल विभाग द्वारा किया गया।
स्वच्छता अभियान में अधीक्षण अभियंता योगेश पाटिये, अनिल श्रीवास्तव, एन. साहा, संतोष जायसवाल, अरुण गुप्ता, आर.एन. पटेल, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी एम.के. रायकवार, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह टेकाम, सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) संजय झा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।










