"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को सत्य, न्याय और सदाचार की राह दिखाती रहेंगी : मुख्यमंत्री साय

Kpn24.com रायपुर 25 अक्टूबर 2026

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं और उनके आदर्श सदैव मानव समाज को सत्य, न्याय, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। उनकी कालजयी रचना केवल एक महाकाव्य नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा दिखाने वाली प्रेरणास्रोत है। रामायण में निहित सत्य, कर्तव्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्य, सदाचार, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता के मूल्यों को अपनाकर ही एक संस्कारवान, समरस और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।
महर्षि वाल्मीकि के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके बताए मार्ग पर चलना समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करेगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More