"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कैसियो बाजा छूने के मामूली विवाद में हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

निरीक्षक सावन कुमार सारथी  की उत्कृष्ट विवेचना से आरोपी दोषसिद्ध, न्यायालय ने लगाया 5 हजार रुपये का अर्थदण्डसावन

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 13 नवंबर 2026

बच्चों के कैसियो बाजा छूने की मामूली बात पर हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 5 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है। मामले में थाना सारागांव के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी की प्रभावी विवेचना और साक्ष्यों के मजबूत संकलन ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

लकड़ी के फट्टे से सिर पर किया था जानलेवा हमला

प्रकरण के अनुसार, 22 मई 2025 को थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम कमरीद में आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी और मृतक मनहरण घिरही के बीच बच्चों द्वारा कैसियो बाजा छूने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने मृतक के सिर पर लकड़ी के फट्टे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनहरण घिरही की उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद थाना सारागांव में मामले की विवेचना की गई। तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की। विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उत्कृष्ट विवेचना का परिणाम, आरोपी को उम्रकैद

विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान ने आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी को दोषसिद्ध कर आजीवन कारावास एवं 5 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

निरीक्षक सावन सारथी की विवेचना से पहले भी मिल चुकी है कड़ी सजा

थाना सारागांव में निरीक्षक सावन कुमार सारथी की उत्कृष्ट विवेचना का यह एक और महत्वपूर्ण परिणाम है। इससे पूर्व भी उनके द्वारा की गई प्रभावी विवेचना के आधार पर—

  • हत्या के एक अन्य मामले में 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
  • नशीली कोडीन कफ सिरप के मामले में 3 आरोपियों को 14-14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा मिली है।
  • रात्रि में रास्ता रोककर लूट करने वाले 3 आरोपियों को भी 14-14 वर्ष के कठोर कारावास से दण्डित किया जा चुका है।

जांजगीर-चांपा पुलिस की प्रभावी विवेचना और साक्ष्यों के मजबूत संकलन से गंभीर अपराधों में आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More