
KPN24.com जांजगीर-चांपा 28 मार्च 2026
जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों पर पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख दिखाया है। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा मेन रोड पर खुलेआम लोहे की धारदार तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सड़क पर तलवार लहराते हुए आम लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर रेड कार्रवाई की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
हथियार बरामद, सीधे भेजा गया जेल
पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरूदेव निषाद, निवासी ससहा, थाना पामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे की धारदार तलवार जब्त की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 139/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
टीमवर्क से मिली सफलता
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी और सूझबूझ का परिचय दिया। साथ ही प्रधान आरक्षक अशोक यादव एवं आरक्षक राघवेंद्र लहरे और भुवनेश्वर पटेल का योगदान सराहनीय रहा।










