"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बड़वानी-सेगांव में गूंजेगा जय श्रीराम: हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां तेज, इस बार अनोखे अंदाज में निकलेगी पालकी यात्रा

मनीष विद्यार्थी, बड़वानी।

KPN24.com बड़वानी 29 मार्च 2026 

संकट मोचन तीर्थ श्री हनुमान टेकड़ी, सेगांव में इस बार हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक और भव्य होने जा रहा है। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 27 मार्च को आयोजन समिति की दूसरी अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूरे आयोजन की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच स्पष्ट रूप से बांट दी गईं।

इससे पहले भी प्रारंभिक बैठक हो चुकी थी, लेकिन इस बार की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए हर व्यवस्था को सटीक और भव्य बनाने का संकल्प लिया गया। समिति ने साफ कर दिया है कि इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों से कहीं ज्यादा आकर्षक और भक्तिमय होगा।
अनोखे अंदाज में सजेगी पालकी यात्रा
इस बार नगर भ्रमण और भव्य पालकी यात्रा को खास बनाने के लिए नई थीम और व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं को भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों का दावा है कि यह पालकी यात्रा क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बनाएगी।
कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा
31 मार्च 2026 (मंगलवार) – रात्रि 8 बजे से सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ, जिसमें सुंदरकांड मंडल भक्ति रस बिखेरेगा।
1 अप्रैल 2026 (बुधवार) – सायं 4:30 बजे से श्रीराम कृष्ण मंदिर, इंद्रभवन झंडा चौक से भव्य नगर भ्रमण एवं पालकी यात्रा का शुभारंभ।
2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) – प्रातः 4 बजे से अभिषेक, सुबह 8 बजे से जन्मोत्सव, महाआरती एवं हवन का आयोजन।
सायं 6 बजे से – विशाल भंडारा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा।
श्रद्धालुओं से अपील
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित इस पावन अवसर पर शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करें और आयोजन को सफल बनाएं।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More