"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्रवाई

KPN24.com जांजगीर-चांपा 08 अप्रैल 2026

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिजो के अवैध परिवहन, भण्डारण, उत्खनन औचक जांच किया गया।

खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान बलौदा विकासखंड के ग्राम केराकछार में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 07 ट्रैक्टर, 02 टीपर एवं 01 हाईवा को जब्त कर पंतोरा चौकी के सुपुर्द किया गया तथा 02 टीपर को मौके पर ही नोटिस चस्पा कर सील किया गया। इसी क्रम में चांपा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 01 ट्रैक्टर को जब्त कर चांपा थाना के सुपुर्द किया गया। हथनेवरा में जांच के दौरान 04 हाईवा जब्त किए गए, वहीं ग्राम पिपरदा में भी मौके पर 04 हाईवा जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाए गए 03 हाईवा को जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षार्थ रखा गया है।
खनिजों के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के संबंध में खनिज विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है, जो कि आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More