
KPN24.com जैजैपुर 8 अप्रैल 2026
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय जैजैपुर परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) राजेश खलखो सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. उमा शंकर साहू, डॉ. हरगोविंद कोसले, डॉ. मरकाम बंजारे, डॉ. संजीव कुमार अहिरवार तथा डॉ. प्रतिभा अहिरवार ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहयोगी स्टाफ में सीमा चौधरी, अनिता बरेठ, पिलेश्वर चंद्रा, गणेश साहू, रामायण प्रसाद चौहान सहित न्यायालय के कर्मचारी और PLV सदस्य श्रीमती भगवती भारद्वाज व श्रीमती शांति कुर्रे भी उपस्थित रहे।
इस दौरान व्यवहार न्यायाधीश राजेश खलखो ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सहित कई अधिवक्तागण और पक्षकार भी उपस्थित रहे, जिनका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।










