"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सूने घर का फायदा उठाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 09 अप्रैल 2026

जिले की मुलमुला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गोलू उर्फ देवी कुमार बंजारे (33 वर्ष) निवासी ग्राम गतौरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर ने 25 मार्च 2026 को उस समय घटना को अंजाम दिया जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। आरोपी ने घर के सूनेपन का फायदा उठाते हुए पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की कोशिश की।
घटना के दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान ग्राम गतौरी से आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक नफीस हुसैन और आरक्षक मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More