"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

24 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

KPN24.com जांजगीर-चांपा 16 अप्रैल 2026

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 24 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

▪ पामगढ़ पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार।
▪ आरोपी रघुवीर सिंह ठाकुर (33 वर्ष) निवासी भैसो, थाना पामगढ़ को पकड़ा गया।
▪ आरोपी के कब्जे से 24 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद।
▪ जब्त शराब की अनुमानित कीमत 4,800 रुपये बताई गई।
▪ आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज।
▪ पुलिस ने विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, उपनिरीक्षक सरोज पाटले, प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक मुकेश कमलेश, चंद्रशेखर कैवर्त्य, श्याम ओग्रे, विनोद मनहर एवं सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More