
KPN24:- छत्तीसगढ़ राज्य में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से माओवादी संगठन में दहशत है। एनकाउंटर में मारे जाने के डर से संगठन से जुड़े नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं। सुकमा में 5 महिला सहित 14 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 16 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है।
सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति और नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बीहड़ जंगल के अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्प खुलने से नक्सलियों में दहशत है। मुठभेड़ में मारे जाने के डर से नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। आज एसपी कार्यालय में सरेंडर करने वाले 5 महिला और 3 पुरूष नक्सली पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित है। सरेंडर करने वाले फोर्स को नुकसान पहुंचाने, आगजनी, हत्या सहित कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।
एंटी नक्सल ऑपरेशन से दहशत
बता दें कि छत्तीसगढ़ से मार्च-2026 तक नक्सलवाद को खत्म की डेडलाइन केंद्र सरकार ने तय किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद बस्तर संभाग में एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की आए दिन खबरें आ रही है, जिसमें कई बड़े कैडर के नक्सली मारे भी जा रहे हैं, जिससे संगठन में दहशत है। यही वजह है कि नक्सली तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में सरेंडर कर रहे हैं।










