"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खुलेआम दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, तलवार के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

KPN24.com जांजगीर-चांपा 21 अप्रैल 2026 

जांजगीर शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए धर दबोचा। आरोपी धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

क्या है पूरा मामला?
पेट्रोलिंग के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खोखरा सूर्या चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मौके की ओर रुख किया।
तुरंत कार्रवाई, मौके से दबोचा आरोपी

प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप
सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे
के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।
आरोपी का विवरण
नाम: गौरी शंकर सूर्यवंशी
पिता: विजय सूर्यवंशी
उम्र: 32 वर्ष
निवासी: खोखरा सूर्या चौक, जांजगीर
आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार तलवार बरामद की गई।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इनकी रही अहम भूमिका
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली)
उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक परदेशी कंवर, आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More