"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार : 200 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाई, हाईवा और ट्रैक्टर जब्त

KPN24.com जांजगीर-चांपा 26 मई 2026

जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए भारी मात्रा में अवैध रेत जब्त की कार्रवाई की।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमोदी (खपरीडीह) में अवैध रूप से डंप की गई लगभग 200 ट्रैक्टर रेत को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पुनः नदी में डलवाया। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में उपयोग किए जा रहे 01 हाईवा और 01 ट्रैक्टर को भी जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More