"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पशु तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: नाकेबंदी कर तीन आरोपी दबोचे, पिकअप सहित चार मवेशी बरामद

KPN24.com जांजगीर-चांपा 26 जून 2026

जांजगीर-चांपा जिले की सारागांव पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित नाकेबंदी कर एक पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें चार मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने वाहन समेत सभी मवेशियों को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मुखबिर की सूचना बनी कार्रवाई का आधार
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में सारागांव पुलिस की टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार की ओर से सफेद रंग की पिकअप (CG12 E-0907) में मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए राइस मिल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
वाहन की तलाशी में खुला राज
पुलिस द्वारा पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 04 बैल अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरे हुए मिले। मौके पर ही पुलिस ने वाहन और मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
नर्मदा पटेल (65 वर्ष), निवासी सुलौनी, जिला सक्ती
गंगाराम पटेल (42 वर्ष), निवासी सुलौनी, जिला सक्ती
अभिषेक अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी बाराद्वार, जिला सक्ती
तीनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, पीएसआई व्योमेश, एएसआई राजेश सिंह तथा आरक्षक अविलाश का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More