"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

लंबे संघर्ष को मिली मंज़िल: डोंगाकोहरौद बस्ती में 605.09 लाख रुपये की सड़क निर्माण परियोजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

4.337 किलोमीटर लंबी सड़क बनने से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, आवागमन होगा आसान और सुरक्षित

KPN24.com जांजगीर-चांपा 10 जुलाई 2026

पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद बस्ती के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और लगातार किए गए प्रयास आखिरकार रंग लाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप पामगढ़ से लाहौद मार्ग स्थित डोंगाकोहरौद बस्ती तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

स्वीकृति के अनुसार इस परियोजना के तहत 4.337 किलोमीटर लंबी आधुनिक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। वर्षों से खराब मार्ग के कारण लोगों को बारिश के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या हमेशा के लिए दूर होने की उम्मीद है।
स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजमर्रा की आवाजाही में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि लंबे समय से उठाई जा रही मांग पर शासन द्वारा सकारात्मक निर्णय लेना जनभावनाओं का सम्मान है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद डोंगाकोहरौद बस्ती का संपर्क और अधिक मजबूत होगा तथा विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More