"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शाला परिसर बना हरित अभियान का साक्षी: छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों व मीडिया प्रभारियों ने किया पौधारोपण

बीआरसीसी एच.के. बेहार के जन्मदिवस पर फलदार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KPN24.com जांजगीर-चांपा 13 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ शासन की “अच्छी शिक्षा, स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, आरक्षी केंद्र चांपा में प्रेरणादायी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीआरसीसी एच.के. बेहार के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा मीडिया प्रभारियों ने मिलकर फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा हर पौधे की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी डॉ. उमेश कुमार दुबे, ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, शैक्षिक समन्वयक प्रीतेश फ्रेंकलिन, राहुल (अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन), गोपेश्वर कहरा एवं धीरज तंबोली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बीआरसीसी एच.के. बेहार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस पर लगाया गया प्रत्येक पौधा तभी सार्थक होगा, जब उसकी नियमित देखभाल की जाएगी और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखा जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी डॉ. उमेश कुमार दुबे ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में नियमित रूप से पौधारोपण अभियान चलाया जाना चाहिए, ताकि हर विद्यालय हरित परिसर के रूप में विकसित हो सके और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।
शैक्षिक समन्वयक प्रीतेश फ्रेंकलिन ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व, स्वच्छ वायु, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
गोपेश्वर कहरा ने कहा कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। वहीं धीरज तंबोली ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया।
इस अवसर पर एच.के. बेहार, डॉ. उमेश कुमार दुबे, सुशील शर्मा, श्रीमती शांति कुजूर, गोपेश्वर कहरा, दिनेश शर्मा, श्रीमती रिचा शर्मा, श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती मधु पांडे, श्रीमती आरती स्वर्णकार, आरती सराफ, प्रीतेश फ्रेंकलिन, टिकेश्वर कौशिक, राहुल (अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन), धीरज तंबोली, गोदावरी देवांगन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में नदीम खान, भरत बंजारे, चंदन साहू, कुणाल देवांगन, कुमारी आराधना, रोशनी कुमारी, पद्मिनी कुमारी, कुमारी रोशनी देवांगन एवं महेंद्र कुमार देवांगन सहित अनेक विद्यार्थियों ने पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More