"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

टेबल टेनिस में रायपुर सेंट्रल बनी विजेता, कोरबा पश्चिम को रनर का खिताब

कोरबा पश्चिम को मिला उपविजेता का खिताब, अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिता में 8 रीजन की टीमों ने दिखाया दम

KPN24.com जांजगीर-चांपा 31 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रायपुर सेंट्रल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में रायपुर सेंट्रल ने एचटीपीएस कोरबा पश्चिम की टीम को शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

विजेता टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के पुरुष एकल मुकाबले में दुर्ग रीजन के रजनीश ओबेराय ने बाजी मारी, जबकि रायपुर सेंट्रल के अनुराग शर्मा उपविजेता रहे। पुरुष युगल में रजनीश ओबेराय और समीर तिवारी की जोड़ी विजेता बनी, वहीं रायपुर सेंट्रल के एस. जार्ज एवं बाहुबली जैन को उपविजेता का खिताब मिला।
महिला एकल में रायपुर रीजन की दिव्या आमडे ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि रायपुर सेंट्रल की उपासी धनगड़ उपविजेता रहीं। वहीं महिला युगल में रायपुर सेंट्रल की श्रद्धा वर्मा एवं उपासी धनगड़ की जोड़ी विजयी रही। रायपुर रीजन की दिव्या आमडे एवं यशोदा रौतिया को उपविजेता का खिताब मिला।
आठ टीमों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
इस बार अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र, मड़वा को मिली थी। जूनियर क्लब भवन परिसर में आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में पावर कंपनी की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें रायपुर सेंट्रल, रायपुर रीजन, अंबिकापुर रीजन, बिलासपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम, डीएसपीएम कोरबा पूर्व, एबीटीवीएस मड़वा और दुर्ग रीजन की टीमें शामिल रहीं।
समापन समारोह में विद्युत गृह के अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.एल. ध्रुव, एन. लकरा, आर.के. नायक, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ अभय मिश्रा, रेफरी सुनील शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव के.के. टोप्पो एवं सहसचिव दिनेश मेश्राम ने आयोजन में सहयोग के लिए खेल समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अखिल भारतीय पावर कंपनी प्रतियोगिता के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन
अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अखिल भारतीय पावर कंपनी प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
पुरुष टीम में रजनीश ओबेराय, अनुराग शर्मा, प्रशांत बापट, अनिल अग्रवाल, समीर तिवारी, सागर पिंपलापुरे, टी.पी. सिंह और विवेक पटेल शामिल हैं।
वहीं महिला टीम में दिव्या आमडे, उपासी धनगड़, श्रद्धा वर्मा, डॉ. रेणु कौशिक, शोभना सिंह और शिखा खांडे का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता में रायपुर सेंट्रल की लगातार दूसरी खिताबी जीत ने पावर कंपनी के खेल जगत में उसकी मजबूत स्थिति को एक बार फिर साबित कर दिया है। अब चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More