"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ पावर कंपनी परिवार, मुख्य अभियंता साव-देवांगन समेत 7 अधिकारी-कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

KPN24.com रायपुर 31 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में शुक्रवार को आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह भावुक और गरिमामय माहौल का गवाह बना। दो मुख्य अभियंताओं सहित सात अधिकारी-कर्मचारियों को उनके दीर्घ सेवाकाल और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में अधिकारियों और सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अभियंता राजेन्द्र कुमार साव एवं आशुतोष देवांगन सहित सात अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार ने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता राजेन्द्र कुमार साव एवं आशुतोष देवांगन ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए और कंपनी प्रबंधन, वरिष्ठ अधिकारियों तथा सहकर्मियों से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। समारोह में कार्यपालक निदेशक एम.एस. कंवर, सी.एल. नेताम, संदीप मोदी एवं संजय शुक्ला सहित मुख्य अभियंता गिरीश गुप्ता, सुभाष शर्मा, एच.एन. कोसरिया एवं रोहित डहरवाल उपस्थित रहे।
ट्रांसमिशन कंपनी में भी सम्मान के साथ दी गई विदाई
वहीं, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा सेवा भवन में आयोजित समारोह में पाँच अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में राजेश देवांगन (निज सचिव), श्रीकांत तिवारी (निज सचिव), अमरोज कुमार मसीह (वरिष्ठ पर्यवेक्षक, परीक्षण), कमल नारायण वर्मा (सिविल परिचारक श्रेणी-एक) सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
समारोह में कार्यपालक निदेशक के.एस. मनोठिया, एम.एस. चौहान, संजय पटेल एवं वी.के. दीक्षित सहित मुख्य अभियंता के.बी. पात्रे, अब्राहम वर्गीस, श्रीमती रश्मि वर्मा एवं प्रसन्ना गोसावी उपस्थित रहे।
विदाई समारोह में भावनाओं का ऐसा संगम देखने को मिला, जहां वर्षों तक पावर कंपनी की सेवा में समर्पित रहे अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदा करते हुए सहकर्मियों ने उनके योगदान को याद किया और उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More