"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक : मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों को दिया सेवा का मंत्र

KPN24.com रायपुर 2 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रयास आवासीय विद्यालयों के नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संचालित 17 प्रयास आवासीय विद्यालय दूरस्थ, आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर दे रहे हैं।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल कुशल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि संवेदनशील और सेवाभावी चिकित्सक बनें। मरीज के प्रति अच्छा व्यवहार भी उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। उन्होंने समाज और राष्ट्र की सेवा को सर्वोच्च दायित्व मानने का संदेश दिया।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में 34 नए नालंदा परिसर, 5 नए मेडिकल कॉलेज, खेल अधोसंरचना, पर्यटन विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और विकसित भारत तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित, संस्कारित और समर्पित युवा ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More