
मनीष विद्यार्थी खरगोन मध्यप्रदेश
KPN24.com खरगोन 03 अगस्त 2026
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की प्रांतीय बैठक 2 अगस्त को उज्जैन में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार और आगामी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से खरगोन विभाग एवं जिले के दायित्वों में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में खरगोन विभाग के लिए शीतल भदौरिया को विभाग सह मंत्री, नितिन करडक को विभाग सह संयोजक, जितेंद्र राठौड़ को विभाग संयोजक एवं नैतिक शिक्षा प्रमुख, मनीषा दीदी पाटिल को विभाग संयोजिका मातृशक्ति, हेमेन्द्र कानूनगो को विभाग सह संयोजक, चयन कुमारावत को विभाग सुरक्षा प्रमुख, विजय वर्मा को विभाग धर्म प्रसार प्रमुख तथा दीपिका दीदी मंडलोई को विभाग संयोजिका मातृशक्ति का दायित्व सौंपा गया।
खरगोन जिले में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्धारण
वहीं, खरगोन जिला संगठन में किरण दीदी चौहान और रूपेंद्र मंडलोई को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सौरभ धामड़े को जिला मंत्री, हर्ष गुप्ता को जिला संयोजक, जबकि लोकेन्द्र सिंह राजपूत और विनोद नायक को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
प्रांतीय बैठक में हुए इन दायित्व परिवर्तनों को संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपेक्षा की गई है।










