"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

म्यूल अकाउंट के जरिए फर्जीवाड़ा करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार

KPN24:- बिलासपुर में साइबर ठगों ने पीड़ितों को मोटा कमीशन दिलाने का लालच देकर उनके खातों में 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार का ट्रांजेक्शन कर दिया. पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए फर्जीवाड़ा करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी अनुसार आई जी संजीव शुक्ला और एसपी रजनेश सिंह ने म्यूल एकाउंट के विरुद्ध साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोटेड म्यूल एकाउंट की जांच करने की योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना बिलासपुर को निर्देशित किया. शुरूआती जांच के दौरान नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल मे संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हित किया गया.

म्यूल अकाउंट के जरिए किए करोड़ों के ट्रांजेक्शन: तकनीकी जानकारी, बैंक स्टेटमेंट की जांच की गई तो कई बड़े खुलासे हुए. पुलिस ने इसके बाद पीड़ितों से संपर्क किया और उनसे घटना की पूरी जाकारी जुटाई. तब पीड़ितों ने बताया कि उन लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किसी दूसरे ने किया है. उनको मोटा कमीशन देने का वादा कर उनके खातों का गलत इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने इसके बाद साइबर टीम बनाकर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देना शुरु किया. कार्रवाई के दौरान कुल 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

निमितेष सिंह, सीएसपी, सिविल लाइन ने बताया कि म्यूल अकाउंट केस में 8 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान आरोपियों के म्यूल बैंक खातों से 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार 636 रूपए का वित्तीय धोखाधडी पाया गया है

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More