"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से 6 दिन में बरामद हुई अपहृत नाबालिग, शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप

‌‍ kpn24.com जांजगीर-चांपा 22 अगस्त 2026

पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से अपहृत नाबालिग बालिका को महज छह दिनों के भीतर खोज निकाला गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने, शादी का झांसा देने और उसके साथ अनाचार करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र जांगड़े (25 वर्ष), निवासी नेवराबंद, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप
मामले में नाबालिग बालिका के अपहरण की शिकायत पर 15 अगस्त 2026 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने तत्काल पतासाजी शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र जांगड़े को पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करने की बात स्वीकार की।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इन धाराओं में हुई कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)(एम), 65(1), 87 भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 4 और 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी, थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि प्रमोद महार, मप्रआर मंजू सिंह, आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं बेदराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More