"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा में खेल प्रतिभाओं का महासंगम, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

KPN24.com जांजगीर-चांपा 22 अगस्त 2026

जिले में खेल प्रतिभाओं का उत्साह चरम पर है। स्थानीय हाईस्कूल मैदान में चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। प्रदेश के पांचों प्रमुख संभाग—बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा—से पहुंचे खिलाड़ी इस खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के हैंडबॉल तथा 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के मलखम्ब मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन में 288 से अधिक खिलाड़ी तथा 125 अधिकारी, प्रशिक्षक एवं व्यवस्थापक सहित कुल 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं।
सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा इंजी. रवि पाण्डेय, युवा आयोग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं राज्य उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, जिला महामंत्री नंदनी राजवाड़े, भाजपा संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष मोहन यादव सहित गुड्डू कहरा, योगेश चौरसिया, पंकज कहरा, प्रीति सिंह, हैंडबॉल सचिव जितेंद्र तिवारी और गोपेश्वर कहरा मौजूद रहे।
दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुआ समारोह, खिलाड़ियों ने ली खेल भावना की शपथ
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण किया।
मास्टर ऑफ सेरेमनी रमेश तिवारी के मार्गदर्शन में विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी शिक्षा दिनकर ने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई।
वहीं, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में रंग भर दिया।
खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और टीम भावना का निर्माण करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
समारोह का प्रभावी मंच संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव एवं श्रीमती प्रियंबदा गौराहा ने संयुक्त रूप से किया।
आयोजन को सफल बनाने में जुटी पूरी टीम
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सिन्हा, ए.डी.एस.ओ. प्रमुख प्रबंधक चंद्रशेखर महतो, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक रमेश तिवारी, प्रमोद तिवारी, अशोक साहू, केशव साहू, रविकांत राठौर, डॉ. धनमत महंत, मंजुला पांडे, प्रीतम गरेवाल, सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक प्रेमलाल पांडेय, प्राचार्य ओ.पी. जायसवाल, रविंद्र गोस्वामी, अनुभव तिवारी, विश्वरतन शर्मा, अमितेश राठौड़, जोन प्रबंधक राकेश गरेवाल एवं पुष्कर दिनकर सहित अनेक अधिकारियों, शिक्षकों एवं व्यवस्थापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
चार दिनों तक चलने वाली यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जांजगीर-चांपा में खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच साबित हो रही है। मैदान में उतर रहे प्रदेशभर के युवा खिलाड़ी अब अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए पदक और सम्मान हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More