
बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा
Kpn.com जांजगीर-चांपा 24 अगस्त 2026
थाना बलौदा क्षेत्र से नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार पतासाजी की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के तामेश्वर पाटले को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसके द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने की बात सामने आई। मामले की जांच में आरोपी की मां द्वारा भी सहयोग किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अभिलाष कुमार सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर तथा महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।










