"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रात के अंधेरे में घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, बलौदा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 16 सितंबर 2026

जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद भागने की फिराक में था, जिसे दबिश देकर पकड़ लिया गया।

पुलिस के मुताबिक घटना 15 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। आरोप है कि मदनपुरगढ़ निवासी सुनील यादव (25 वर्ष) घर में घुसा और नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की। मामले की सूचना मिलने पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 453/2026 दर्ज कर धारा 74, 332(सी) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो अधिनियम के तहत विवेचना शुरू की गई।
एसपी के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, टिकेश्वर राठौर, जयराम बिंझवार एवं बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More