"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नेवसा में 53.25 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमिपूजन

Kpn24.com हरदीबाजार, कोरबा 26 सितंबर 2026

ग्राम पंचायत नेवसा में विकास की रफ्तार को नई गति मिलने जा रही है। ग्रामीणों को सड़क, जल संरक्षण और सामुदायिक सुविधाओं की सौगात देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।

ग्राम नेवसा में 19 लाख 59 हजार 488 रुपये की लागत से सामुदायिक भवन सह आहाता निर्माण, 16 लाख 11 हजार 624 रुपये की लागत से तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण तथा 17 लाख 54 हजार 770 रुपये की लागत से 620 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। सीसी सड़क बनने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा, जबकि तालाब गहरीकरण और पचरी निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
विकास कार्यों से ग्रामीणों में उत्साह
लंबे समय से जरूरी सुविधाओं की उम्मीद लगाए ग्रामीणों के लिए इन विकास कार्यों की स्वीकृति और भूमिपूजन उत्साह का अवसर रहा। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताते हुए क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्यों को आगे भी जारी रखने की उम्मीद व्यक्त की।
भूमिपूजन कार्यक्रम में शिवलाल यादव, जमुना यादव, रामकुमार राठौर, श्रवण यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, हीरालाल पटेल, हीरामन पटेल, कृष्णा साहू, रफीक खान, मुनेश्वर केवट, दुकालू पटेल, व्यास नारायण पटेल, विजय राठौर, बुधराम, रोहित राठौर, अमृता यादव, रितेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More