"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण, राष्ट्र से संवाद के संदेश को साथियों ने सुना

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजक बिंदु सिंह कछवाहा के नेतृत्व में हुआ आयोजन, होटल रीति रिवाज में जुटे साथी

Kpn24.com बिलासपुर 27 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण बिलासपुर स्थित होटल रीति रिवाज के चौथे तल पर स्थित ओटीटी रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर की संयोजक श्रीमती बिंदु सिंह कछवाहा के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान उपस्थित साथियों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एकाग्रता के साथ सुना। कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों, सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को जानने का अवसर मिला।
इस अवसर पर विकास वर्मा, नैना भारद्वाज, पुष्पा पाटले, गार्गी सिंह, राजवीर सिंह, आरती, ध्रुव, देवा, अनिकेत पाटले, तौशिम खान एवं मबला साहू सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
संवाद और जनभागीदारी का माध्यम
आयोजकों ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री और देश के नागरिकों के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों और सकारात्मक बदलाव की पहल को देश के सामने लाया जाता है।
सामूहिक श्रवण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित और समाजहित से जुड़े सकारात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने तथा जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More