"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सुकमा में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Kpn24.com सुकमा 28 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बीच बाढ़ से प्रभावित सुकमा जिले में स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर हालात देखे और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति, राहत कार्यों और प्रभावित लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत केंद्रों का भी जायजा लिया और वहां रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों से बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही सहायता के संबंध में जानकारी ली गई।
मुख्यमंत्री साय सुकमा के साथ जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। इस दौरान वे प्रभावित लोगों से मुलाकात कर जमीनी हालात की जानकारी लेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More