
मनीष विद्यार्थी सेंधवा मध्यप्रदेश
KPN24.com सेंधवा 30 सितंबर 2026
नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित अभिनव कॉलोनी में मंगलवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता और जनसेवा से जुड़े विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने हितग्राहियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को जाना। इसके साथ ही पौधारोपण, लाड़ली लक्ष्मी का स्वागत सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनका सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता लक्ष्मी शर्मा, पिंकी पवार, गणेश राठौड़, विवेक तिवारी, छोटू चौधरी, निलेश यादव और कालू सांवले सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिंकी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही।










