"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मवेशी तस्करी पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा, 19 मवेशियों के साथ आरोपी गिरफ्तार

07 भैंसी और 12 भैंस जब्त, करीब 2.50 लाख रुपये की बताई जा रही कीमत; आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 06 अक्टूबर 2026

जिले में मवेशियों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ पामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 19 मवेशी—07 भैंसी और 12 भैंस बरामद की हैं। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना पामगढ़ को सूचना मिली थी कि ग्राम बोरसी निवासी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू (55 वर्ष) अपने साथियों के साथ मवेशियों को मारते-पीटते तथा बिना पर्याप्त चारा-पानी के हांकते हुए बिक्री के लिए ग्राम डोंगाकोहरौद की ओर ले जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पामगढ़ पुलिस टीम ने घेराबंदी कर डोंगाकोहरौद क्षेत्र से आरोपी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
19 मवेशी बरामद, कार्रवाई से मचा हड़कंप
पामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई में 07 भैंसी और 12 भैंस समेत कुल 19 मवेशी जब्त किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों की खरीदी-बिक्री और परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले तथा आरक्षक भुनेश्वर पटेल और सीताराम सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More