"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बोडसरा में कांग्रेस की जनचौपाल: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मतदाताओं से सीधा संवाद, चुनावी पारदर्शिता पर उठे सवाल

21 मुद्दों पर हुई चर्चा, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना   

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 12 नवंबर 2026

लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने गांवों में जनसंवाद की मुहिम तेज कर दी है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर द्वारा ग्राम बोडसरा के श्रीराम मंदिर परिसर में जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आम नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ियों, ईवीएम की विश्वसनीयता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक ब्यास कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी प्रिंस शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने जताई चिंता

जनचौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंकाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, चुनावी पारदर्शिता तथा चुनावी चंदे और विधायकों-सांसदों की खरीद-फरोख्त जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।

21 महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता से हुआ संवाद

जांजगीर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित जनचौपाल में 21 महत्वपूर्ण मुद्दों पर आम नागरिकों की राय और सुझाव लिए गए। संवाद के दौरान लोगों ने चुनाव प्रक्रिया पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बैलेट पेपर के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग का समर्थन भी सामने आया।

कांग्रेस नेताओं ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्तमान भाजपा सरकार की योजनाओं की तुलना करते हुए महंगाई, बेरोजगारी तथा आम जनता की आर्थिक परेशानियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन पर जोर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बूथ स्तर पर मतदाता सूची की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सत्यापन करने की अपील की। उन्होंने फॉर्म-6 के माध्यम से पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

जनचौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत प्रत्येक नागरिक के स्वतंत्र मताधिकार, समानता और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था में निहित है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम को प्रभारी महामंत्री प्रिंस शर्मा एवं महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रामगोपाल राठौर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र पांडे ने किया।

इस अवसर पर अनिल साहू, चन्द्रशेखर पाण्डेय, शशि यादव, कलिका प्रसाद, गजपति साहू, सुरजीत साहू, रफीक खान, जितेन्द्र दिनकर, गणेश राम धीवर, प्रकाश यादव, शत्रुघ्न यादव, शांति कुमार साहू, ओमप्रकाश पटेल, संतुराम मेहर, सखादास, ईश्वर दास, रोशन दास, संतोष राठौर, नरेश साहू, राजकुमार बरेठ, नन्दलाल पटेल, आनंद कुमार मनु, प्रमेन्द्र साहू, महेंद्र साहू, हरिशंकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More