"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

वोट चोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, ब्यास कश्यप ने मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला

शारदा चौक में कांग्रेस की जनचौपाल, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मतदाता अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 14 नवंबर 2026

देश में लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत शनिवार को जांजगीर नगर के शारदा चौक में जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार वोट चोरी के सहारे सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं।

ब्यास कश्यप ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार इन मुद्दों को उठा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर और वार्ड-वार्ड पहुंचकर मतदाता सूची की जांच के प्रति लोगों को जागरूक करें तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से कटने न दें।

उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों लोगों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि जनता वोट चोरी के मुद्दे पर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनुचित तरीके से सूची से हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच संघर्ष जारी रखेगी।

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस जनचौपाल का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामबिलास राठौर के निर्देशन में मंडल अध्यक्ष रफीक सिद्दीकी एवं ऋषिकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। जनचौपाल में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन अनिल राठौर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास राठौर ने किया। इस दौरान दिनेश शर्मा, डॉ. परस शर्मा, विवेक सिंह सिसोदिया, भगवानदास गडेवाल, शिशिर द्विवेदी, प्रिंस शर्मा, देवकुमार पांडेय, मनोरमा पाटेकर, हेमलता राठौर, परमेश्वर निर्मले, भोलू यादव, मुस्कान परवीन, चंद्रप्रकाश ओग्रे, नरसिंहा यादव, बेदी यादव, राजकुमार ताम्रकार, पार्षद अरमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

जनचौपाल में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, मतदाता सूची की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More