"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुलिस अधीक्षक का चला डंडा, दो आरक्षकों को किया सेवा से पृथक।

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में कसावट लाने के लिए लगातार कार्यवाही कर रहे हैं अपने जीवन अमर्यादित कार्य करने वाले दो आरक्षकों को सेवा से पृथक किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले के 02 आरक्षकों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण होने से सेवा से किया गया पृथक किऐ गए आरक्षक दुष्यंत पाण्डेय द्वारा अपने निजी जीवन में मर्यादित एवं शांतिपूर्ण आचरण प्रदर्शित न करना इसी प्रकार आर. ट्रेड नारद ताम्रकर रक्षित केन्द्र जांजगीर द्वारा अश्लील फोटो भेजकर महिला का चरित्र हनन करने संबंधी अपराधिक प्रकरण होने से दोनो आरक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई थी। विभागीय जांच दौरान दोनो आरक्षकों के विरूद्ध लगाये गये आरोप प्रमाणित पाया गया। इस तरह दोनो आरक्षकों के द्वारा पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहते हुए अशोभनिय कृत्य करना पुलिस बल के अनुशासन में पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को ध्यान में रखते हुए समग्र विचारोपरांत आरक्षको के विरूद्ध लगाये गये आरोप की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए दोनो आरक्षकों का सेवा से पृथक किया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More