"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

दरिंदगी की दास्तां जिसने भी सुनी, उसकी कांप जाएगी रूह।

KPN24:- मध्यप्रदेश के खण्डवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक 45 वर्षीय महिला के दरिंदगी इस तरह की गई की जिसने भी सुना उसकी रुह तक कांप गई। हवश में अंधे हो चुके दरिंदों ने पहले तो महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया और फिर रक्तरंजित अवस्था में छोड़कर भाग गये।

मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ इस हद तक बर्बरता की गयी कि उसकी बच्चेदानी बाहर आ गयी थी और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। खून ज्यादा बह जाने की वजह से महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के साथ हुई इस दरिंदगी ने एक बार फिर निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और युवकों की तलाश कर रही है।

दरिंदगी की दास्तां सुन कांप जाएगी रूह

महिला के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार करने की यह घटना आदिवासी अंचल खालवा थाना क्षेत्र के रोशनी चौकी इलाके में हुई। घटना की जांच के दौरान सामने आया कि महिला के साथ बर्बरता की गयी। पुलिस को यह भी शक है कि दरिंदगी के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में कोई रॉड डाली गयी थी। इसी वजह से महिला के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और आंतरिक अंग भी क्षतिग्रस्त हुए। इसी वजह से महिला की बच्चादानी भी बाहर आ गयी थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने महिला के साथ गैंगरेप और मौत के मामले में गांव के ही दो लोग हरि पालवी और सुनील धुर्वे को गिरफ्तार किया है।

ग्रामीणों के मुताबिक महिला बेहोशी की हालत में हरी पालवी के घर में मिली थी। जब महिला को थोड़ा होश आया तो उसने अपने साथ बीती हैवानियत की पूरी कहानी बता दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि इस बीच महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये हैं। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार का घेराव किय है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोषल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More