"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शहर के स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर वेश्यावृत्ति की मिल रही थी शिकायत।

KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्पा सेंटर लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बन रहे हैं। देह व्यापार की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रायपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग टीमें बनाकर 100 से अधिक स्पा सेंटरों पर औचक जांच की गई। देर रात तक जांच जारी रही। इसमें कई युवक-युवतियां संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार पुलिस को रायपुर शहर के स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर वेश्यावृत्ति चल रही है। अधिकांश स्पा सेंटरों में दूसरे राज्यों से लड़कियां बुलाई जाती हैं। इसके अलावा, कॉल गर्ल्स को भी डिमांड पर बुलाया जाता है इसकी शिकायत मिल रही थी वहीं पूर्व में भी स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं।

पुलिस अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था।
शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 200 स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी कभी भी अपने क्षेत्र में स्पा सेंटरों का निरीक्षण या कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। इस संबंध में उच्च पुलिस अधिकारियों को शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस टीम में लगभग 200 पुलिसकर्मी शामिल थे। कार्यवाही देर रात तक जारी रही। स्पा सेंटर चलाने और वहां रहने वाली लड़कियों के आवास के लिए जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More