"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिले के चार स्थानों में लगा समाधान शिविर, जन सामान्य हुए लाभान्वित।

KPN24:- सुशासन तिहार अंतर्गत आज जिले के चार स्थान ग्राम करमंदा, करूमहूॅ, नगर पालिका अकलतरा व नगर पंचायत नरियरा में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।

जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत करमंदा के शा. हाई स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि, कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने शामिल हुए और विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। ग्राम पंचायत करमंदा में आयोजित शिविर में करमंदा, बैजलपुर, पहरिया, औराईकला, औराईखुर्द, नवागांव, रैनपुर, परसदा, खोहा, दहकोनी, बोकरामुड़ा, बोकरेल, मड़वा एवं कुदरी के नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में विभाग के अधिकारियों द्वारा आवेदनों के निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत बलौदा अध्यक्ष श्रीमती शारदा सनत देवांगन, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्टॉल का निरीक्षण किया एवं मौके पर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली व उन्होंने विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजनो को देने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा जॉब कार्ड बनाये जाने को लेकर आवेदन किया गया था। आवेदन के उपरांत शिविर के माध्यम से जॉबकार्ड तैयार किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने जनप्रतिनिधियों और पंचायत अधिकारियों की उपस्थिति में कार्डों का वितरण किया गया। हितग्राहियों ने कहा कि यह कार्ड उनके लिए रोज़गार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह खोलेगा। जॉबकार्ड पाकर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने निराकरण का वाचन किया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन संस्कार, गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More