"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

थानों में भी रहेगी डिजिटल तख्ती पहले थी 12 अब होगी 13 तख्ती।

KPN24 :- पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा जिले के थाना चौकियो में 12 तख्ती संधारण करने के अतिरिक्त 13वी तख्ती (डिजिटल तख्ती) संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लाने के लिए अनेको उपाय किया जा रहा है। वर्तमान में सभी जिले के थाना चौकियों में 12 तख्तीयां संधारण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में आधुनिक तकनीकी को पुलिसमिंग में सम्मिलित किये जाने के कारण बहुत से नये -नये पोर्टल, एप्लीकेशन प्रारंभ कियें गयें है। पोर्टल, एप्लीकेशन के नियमित एवं सही ढंग से संचालन को दृष्टिगत रखते हुए थाना चौकी स्तर में 13 वी तख्ती डिजिटल तख्ती का संधारण किया जाना है, इस हेतु पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा द्वारा 07 बिन्दुओं जैसे 01. CCTNS, 02 ICJS 03 E-SAKSHYA APP 04 Cyber Crime.gov.in 05 NATGRID 06 NAFIS, 07 CRI MAC उक्त पोटलों पर थाना चौकि प्रभारियों को प्रतिदिन कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More