
KPN24:- जमीन विवाद के चलते मारपीट में घायल हुए व्यक्ति ईलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार किशोर कुमार कुर्रे निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण द्वारा 2 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी के 02 लडके है बड़ा लड़का वीरेंद्र कुर्रे छोटा लडका कृष्ण कुमार कुर्रे है बडा लडका वीरेंद्र कुर्र जो भटगांव कोरिया कालरी में काम करता है दोनो लड़कों की शादी हो चुकी है दोनो अलग- अलग रहते है। ग्राम बिलारी में प्रार्थी द्वारा खरीदे गये जमीन दोनो बेटे हिस्सेदार है विरेंद्र की पहली शादी ग्राम भिलौनी में हुआ है जिसके तरफ से एक लडका नरेश है जिसका मृत्यु, हत्या करने से हुआ है।
आरोपी विरेन्द्र कुर्रे ने ग्राम पचरी पकरिया निवासी कांति उर्फ सुशीला लहरे से शादी किया जिसके तरफ से 02 लड़के राजेश व राकेश है नाती नरेश, राकेश व राजेश के बीच जमीन बटवारा का विवाद चलते आ रहा है, विरेन्द्र कुर्रे अपने दूसरी पत्नी बच्चों व राजेश के दोस्त के साथ दो दिन पहले ग्राम बिलारी आया था। जून को सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था उसी समय आरोपी विरेन्द्र कुर्रे, राकेश कुर्रे, दूसरी पत्नी कांति उर्फ सुशीला तथा दोस्त रामशंकर एवं एक अन्य आये तथा जमीन का तुरंत हिस्सा बंटवारा करो पर्ची को फोडवाओ एवं SECL में विरेन्द्र कुर्रे के नाम में नरेश का नाम नॉमिनी में है कहकर आपस में वाद विवाद होने लगा, इसी बीच प्रार्थी किशोर कुमार कुर्रे को हाथ मुक्का से मारने लगे व बीच बचाव करने आया प्रार्थी का नाती नरेश कुर्रे को राजेश व राकेश दौड़ाकर अपने गाडी कार तरफ गये तथा कार में पहले से रखे कत्तानुमा हथियार को राकेश कुर्रे, कांति उर्फ सुशीला हाथ में बांस का डंण्डा लेकर दौडाते हुए आया प्रार्थी उसके नाती नरेश कुर्रे के ऊपर हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर गंभीर गंभीर चोट पहुंचाया है। मारपीट को देखते हुए बीच बचाव करने नरेश का पत्नी रानी कुर्रे तथा प्रार्थी का छोटा लडका कृष्ण कुमार आया तो उन लोगों को भी मारपीट कर चोट पहुंचाया।
हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुऐ थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर, निरीक्षण कर घटना के संबंध में आस-पास के लोगो से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। आरोपियों को पकड़ा जिसकी घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये जाने से घटना में उपयोग किए गए लोहे का धारदार कत्ता व डण्डा को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि जयनंदन मार्बल, सउनि प्रमोद महार, प्रआर. विजय निराला तारिकेश पाण्डेय, जगदीश रतनाकर, आरक्षक राजेश कश्यप, बेदराम पटेल, विवेक सिंह, आनंदराम साडे, रामगोपाल भारती, शिव कश्यप, प्रवीण साहू, तेरस साहू, मणीशंकर कश्यप, महेंद्र राज, टुकेश्वर डनसेना राजेश कौशिक, द्वारीका साहू, प्रतीक सिंह एवं मआर सरोजनी कटकवार, पूजा भारती, सैनिक जय कठौतिया का योगदान रहा।










