"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भाजपा नेता का शर्मनाक बयान, शिक्षकों को कहा अर्बन नक्सली।

KPN24 :- एक तरफ तो छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर गंभीर नजर आ रही है और भ्रम की स्थिति ना हो इसके लिए हर स्तर पर उनका समाधान कर रही है ऐसे में भाजपा के नेता का वो बयान जिसमें शिक्षकों को अर्बन नक्सली तक कह दिया जिसका शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। 

सर्व शैक्षिक संगठन ने धमतरी जिले के भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, संगठन ने आरोप लगाया है कि खूबलाल ध्रुव ने सोशल मीडिया में शिक्षकों को अर्बन नक्सली कहा है. इस बयान के बाद शिक्षकों में काफी नाराजगी है. इसके विरोध में शुक्रवार को बस्तर जिले के कोतवाली थाने में आवेदन दिया गया है.

बीजेपी नेता की निंदा:

सर्व शैक्षिक संगठन प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का मामला चल रहा है. धमतरी में भी प्रक्रिया चल रही है. इस बीच धमतरी जिले के भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव के द्वारा बहुत ही गैर जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बयान शिक्षकों के ऊपर दिया गया है. गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ”खूबलाल ध्रुव ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षकों को अर्बन नक्सली कहा है, जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
हमने सर्व शैक्षिक संगठन की आपात बैठक बुलाई. शुक्रवार को सर्व शैक्षिक संगठन के पदाधिकारी कोतवाली में आकर गिरफ्तारी दिए हैं. यह मांग किए हैं कि खूबलाल ध्रुव के द्वारा जो शिक्षकों के ऊपर अर्बन नक्सली का बयान दिया गया है, उसे वापस लें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा एफआईआर दर्ज की जाएगी. हमने उन्हें माफी मांगने के लिए सात दिन का समय दिया है, वर्ना एफआईआर दर्ज कराई जाएगी-गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री, सर्व शैक्षिक संगठन
जगदलपुर सीएसपी आकाश श्रीमाल इस कहा कि यह मामला धमतरी जिले का है, लेकिन शिक्षकों ने आवेदन दिया है. इस आवेदन की जांच की जा रही है. इस मामले की भी पूरी तरह से जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More