"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रेत माफियों के विरुद्ध खनिज विभाग एवं बिर्रा पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही 

KPN24:- ग्राम करही तहसील हसौद जिला सक्ती थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत के महानंदी में स्थित रेत घाट में बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन कर छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर एवं बाहर के राज्यों को लगातार रेत तस्करी करने की सूचना पर  अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।

जिसमें खनिज विभाग एवं बिर्रा पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम करही महानदी रेत घाट पर दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 01एक नग VOLVO कंपनी का चैन माउंटेन मशीन 02 एक नग TATA HITACHI कंपनी का चैन माउंटेन मशीन 03 एक नग HYUNDAI कंपनी का चैन माउंटेन को दिनांक 30.05.25 एवं 02.06.2025 को जप्त कर अवैध रेत उत्खनन रोकने हेतु शील किया गया था।

रेत माफियों के द्वारा जप्तसुदा चैन माउंटेन मशीनों का शील को तोड़कर पुनः बड़े पैमाने में चैन माउंटेन मशीनों को बेखौफ होकर महानदी रेत घाट में पुनः लगातार अवैध रेत उत्खनन कर छत्तीसगढ़ एवं दूसरे राज्यों में बड़े पैमाने पर रेत की अवैध तस्करी कर शासन को करोड़ की क्षति पहुंचाया जा रहा था कि इन रेत माफियाओं के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण अभी विवेचनाधीन है। इस कार्यवाही में गोविन्द राम, शिव सिंह प्रभारी खनिज अधिकारी जिला सक्ती, उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कश्यप, दीपक तिवारी, रामसाय साहू एवं नगर सैनिक विश्वनाथ राठौर, समीर राठौर, महेश्वर तिवारी, दिलीप राठौर, प्रवीण तिवारी का योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More