
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना पुलिस ने प्राण घातक हमला करने वाले एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मिली जानकारी अनुसार 6 जून को सुबह बाली यादव व भाई नान्हू यादव दोनो बांधाखार खेत तरफ गये थे तभी आरोपियों द्वारा खेत के धान को काटने की बात को लेकर एक राय होकर अश्लील गाली गलीच देकर जान से मारने की धमकी देते हुए टंगिया, रॉड, डण्डा से प्राण घातक हमला कर दिया जिसकी सूचना पाकर घायलों के परिजन खेत गये और इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल ईलाज कराने लाये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अप. क्र. 260/2025 धारा 296, 109(1), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आहतो का डाक्टरी मुहिजा कराया गया जो गभीर चोंट होने से हायर सेंटर रिफर किये है। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर घटना करना स्वीकार किया व घटना में प्रयुक्त टंगीया, रॉड, एवं डण्डा को बरामद किया और उनको गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है।
इस कार्यवाही में उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उनि. रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, प्र.आर. अजय कंवर, म.प्र. आर. मंजू सिह, आर. टिकेश्वर राठौर, श्याम सरोज ओग्रे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ की भूमिका रही।










